Astrology

Solar Eclipse ( सूर्य ग्रहण)10th June, 2021 ,Thursday

08 June 2021

Solar Eclipse ( सूर्य ग्रहण)10th June, 2021 ,Thursday


Solar Eclipse ( सूर्य ग्रहण)10th June, 2021 ,Thursday 

10 जून को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगने जा रहा है। जो कि एक वलयाकार सूर्य ग्रहण ( Annular Eclipse) होगा। 
जब भी चंद्रमा पृथ्वी के चक्कर काटते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो इस घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं। ऐसे में इस दौरान सूर्य की रोशनी कुछ देर के लिए पृथ्वी तक नहीं पहुंचती है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। 
इस सूर्यग्रहण को अमेरिका, कनाडा, यूरोप, ग्रीन लैंड,  रूस और एशिया के कुछ ही भागो में देखा जा सकेगा। भारत में सूर्यग्रहण नहीं होने के कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। 
Starting Time ( शुरू होने का समय) :
1 बजकर 42 मिनट से शुरू
Ending Time ( समाप्ति काल) :
शाम के 6 बजकर 41 मिनट पर 

भारत में सूतककाल
यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण से भारत में सूतककाल मान्य नहीं होगा। ऐसे में किसी भी तरह के शुभ कार्य या पूजा अनुष्ठान में कोई भी बाधा नहीं आएगी। 

सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव 


मेष ( Aries) ♈ : इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।खान-पान अच्छा रखें। तनाव लेने से बचें।
वृषभ ( Taurus) ♉: इस राशि में सूर्य ग्रहण लगने के कारण वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखने की जरूरत है। नेगेटिविटी से बचें ।
मिथुन(Gemini )♊: इस राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण अच्छे परिणाम लेकर आएगा । वाणी पर नियंत्रण रखें. वाद-विवाद से बचें ।
कर्क ( Cancer)♋: इस राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं होगा। तनाव से बचें। अपने काम पर फोकस बनाए रखें।
सिंह ( leo) ♌ : किसी भी काम के बारे में रिसर्च करने के बाद ही निर्णय लें। इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी ।घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या ( Virgo) ♍ : इस राशि के जातक स्वास्थ्य का बेहद ख्याल रखें । स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों का सेवन करने से बचें ।
तुला ( Libra) ♎ : इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण से कोई नेगेटिव रिजल्ट नहीं मिलेगा । सोच-समझकर किसी कार्य को करें । काम बनेंगे । सफलता की प्राप्ति होगी ।
वृश्चिक ( Scorpio)♏: खर्चे पर नियंत्रण रखें । क्रोध से बचें । चिड़चिड़ापन अपने ऊपर हावी न होने दें ।
धनु ( Sagittarius) ♐: कार्यों में सफलता मिलेगी । समय आपके लिए अनुकूल है । आलस्य छोड़कर काम पर फोकस करें।
मकर ( Capricorn)♑ : मेहनत पर ध्यान दें ।अच्छे रिजल्ट की प्राप्ति होगी । घर-परिवार की मदद से आपके काम बनेंगे।
कुम्भ ( Aquarius)♒: इस राशि के जातक अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें । प्रोफेशन से जुड़े मामलों में सावधान रहें। इस सूर्य ग्रहण का आपके ऊपर कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं होगा ।
मीन ( Pisces) ♓ : इस राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण अनुकूल रिजल्ट लेकर आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें. आलस्य छोड़कर अपने कार्यों को तेजी से करें। 

दान की वस्तुएँ:
साबुत उड़द,  तेल, काले सफेद तिल, गेहूं या अपनी श्रद्धापूर्वक कुछ भी दान कर सकते हैं। 

कौन सा पाठ करें?
अपने इष्टदेव का ध्यान करें। सूर्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। शुभकारी होगा।

Continue Reading

More From the Blog

Shivratri 2022
Religious, Astrology, Deities 25 Jul 2022

Shivratri 2022

शिवरात्रि 2022 Maha Shivratri, as the name suggests, is a day dedicated to Lord Shiva. Shivaratri, it is said, is the convergence of Shiva and Shakti — the masc...

Read more
Navratri 2022
Religious, Astrology, Deities 01 Apr 2022

Navratri 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। भगवत पुराण के अनुसार सालभर में चार नवरात्रि आती है, जिसमें...

Read more
Mahashivratri 2022
Religious, Astrology, Deities 28 Feb 2022

Mahashivratri 2022

*महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त* महाशिवरात्रि प्रारंभ तिथि - 1 मार्च सुबह 3:16 बजे महाशिवरात्रि समापन तिथि - 2 मार्च, सुबह 10.00 बजे *महाशिवरात्रि के चारों पहर की...

Read more
Dhanteras 2021
Religious, Astrology 02 Nov 2021

Dhanteras 2021

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन भगवान धन्वन्तरि का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धन्वन्तरि जी जब प्रकट हु...

Read more